Delhi News: अब्दुल नासिर की अंतरिम जमानत याचिका पर नोटिस जारी
नई दिल्ली, नवम्बर 9 -- Delhi News: दिल्ली हाईकोर्ट ने मकोका मामले में चिकित्सा आधार पर अंतरिम जमानत मांगने वाले अब्दुल नासिर उर्फ खावर हयात की याचिका पर दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया है। सत्र अदालत ने आरोपी की नियमित जमानत याचिका खारिज कर दी थी। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने वर्ष 2019 में मकोका के तहत दर्ज एक मामले में नासिर को अक्तूबर 2020 में गिरफ्तार किया था। न्यायमूर्ति अमित महाजन की पीठ ने दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया है। पीठ ने पुलिस से मामले की स्टेटस रिपोर्ट मांगी है। पीठ ने जेल अधिकारियों से आरोपी की चिकित्सा रिपोर्ट भी तलब की है। मामले की सुनवाई 14 दिसंबर को होगी। पुलिस के मुताबिक यह मामला नासिर गैंग को खत्म करने से जुड़ा है, जो एक खतरनाक संगठित अपराध संगठन के रुप में काम कर रहा है। यह गैंग राजधानी व आस-पास के राज्यों में ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.