Delhi News: अपने पार्षद के पति से प्लॉट वापस दिलवाएं आप नेता-भाजपा
नई दिल्ली, अगस्त 16 -- Delhi News: नई दिल्ली, प्रसं: दिल्ली भाजपा ने संपत्ति विवाद में आम आदमी पार्टी (आप) की पार्षद के पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने पर उनको पार्टी से बर्खास्त करने की मांग की है। दिल्ली भाजपा के मीडिया प्रमुख एवं प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर व मुख्य प्रवक्ता डा. अनिल गुप्ता ने कहा कि जैतपुर से आप की पार्षद हेमा के पति श्रीचंद वोहरा पर अपनी ही पार्टी के कार्यकर्ता राकेश कुमार के प्लाॅट पर बने मकान पर कब्जा करने का आरोप लगा है। इस मामले में आप के शीर्ष नेताओं को अविलंब अपनी पार्टी के कार्यकर्ता को उनके प्लाट का कब्जा वापस दिलवा कर न्याय दिलवाना चाहिए। साथ ही पार्षद और उनके पत्नी को आप से बर्खास्त करना चाहिए। इनका आरोप है कि श्रीचंद आप के राष्ट्रीय परिषद सदस्य हैं।--
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.