नई दिल्ली, अक्टूबर 27 -- दिल्ली-NCR की हवा दीवाली आने से पहले ही खराब हो रही है। त्योहारों पर जलने वाले पटाखों के धुएं से दिल्ली की हवा हर साल जहरीली हो जाती है और ऐसे में लोग अपना बचाव करने के लिए हर मुमकिन कोशिश करते हैं। बाहर जाते हुए तो आप मास्क लगा सकते हैं लेकिन घर की हवा भी खराब हो जाती है। बाहर की हवा में मौजूद धूल, धुआं और बारीक प्रदूषक कण घर के अंदर भी पहुंच सकते हैं। ऐसे में सिर्फ घर के दरवाजे और खिड़कियां बंद रखना काफी नहीं है। घर की हवा को साफ रखने के लिए आप कुछ आसान तरीके अपना सकते हैं।घर की हवा साफ रखने के 7 आसान तरीके-1. एयर प्यूरीफायर का करें इस्तेमाल घर के अंदर हवा की क्वालिटी को सुधारने के लिए HEPA फिल्टर वाला एयर प्यूरीफायर खरीदें। यह हवा में मौजूद धूल और कई तरह के बारीक कणों को फिल्टर करने में मदद करता है। इसे कमरे के...