नई दिल्ली, जनवरी 6 -- Delhi NCR Moon Rise Time Today: संतान सुख और जीवन से जुड़े संकटों के निवारण के लिए रखा जाने वाला सकट चौथ (संकष्टी चतुर्थी) का व्रत आज यानी 6 जनवरी 2026, मंगलवार को श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया जा रहा है। इस दिन विशेष रूप से माताएं भगवान गणेश की पूजा कर अपने बच्चों की लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य और सुखद भविष्य की कामना करती हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सकट चौथ का व्रत अत्यंत फलदायी माना जाता है और इसे पूरे विधि-विधान से किया जाता है। तिथि- वैदिक पंचांग के अनुसार माघ कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि का आरंभ 6 जनवरी 2026, सुबह 8:01 बजे हो गया है और तिथि का समापन 7 जनवरी 2026, सुबह 6:52 बजे होगा। उदया तिथि के आधार पर सकट चौथ का व्रत आज 6 जनवरी को ही रखा जा रहा है। इस व्रत में महिलाएं दिनभर उपवास रखती हैं और शाम को गणेश जी ...