Delhi Ncr Auto Taxi Strike: ओला-ऊबर कैब भी बंद? दिल्ली-NCR में हो गया ऑटो-टैक्सी का चक्का जाम, 3 दिन की मुसीबत
नई दिल्ली, मई 21 -- ऑटो-टैक्सी की हड़ताल आज से दिल्ली-एनसीआर में शुरू हो गई है। दिल्ली के साथ नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम फरीदाबाद जैसे शहरों के उन लाखों लोगों को अगले तीन दिन तक भारी मुसीबत का सामना करना पड़ सकता है जो अपने सफर के लिए ऑटो, टैक्सी का इस्तेमाल करते हैं। हालांकि, राहत की बात यह है कि फिलहाल ओला-ऊबर और रैपिडो जैसी सर्विस के जरिए कैब की बुकिंग चालू है और कुछ यूनियन ने खुद को हड़ताल से अलग कर लिया है। अखिल भारतीय मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस (एआईएमटीसी) के बैनर तले दिल्ली-एनसीआर के दर्जनों ट्रांसपोर्ट संगठनों ने 21 से 23 मई तक परिचालन बंद रखने का ऐलान किया है।क्यों हड़ताल पर ऑटो-टैक्सी चालक ट्रांसपोर्टर संगठन एआईएमटीसी ने दिल्ली में कॉमर्शियल वाहनों पर बढ़ाए गए पर्यावरण क्षतिपूर्ति अधिभार (ईसीसी) और बीएस-4 या उससे पुराने वाहनों प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.