नई दिल्ली, मार्च 3 -- होली का त्योहार अब सिर्फ रंगों तक सीमित नहीं रह गया है। बल्कि इसमें रेन डांस, डीजे पार्टी, ढोल और टेस्टी फूड्स का चलन भी चलने लगा है। अब लोग होली पर खास पार्टी का आयोजन करते हैं, जिसमें एक दूसरे को रंग लगाते हैं और फिर खूब नाच-गाना करते हैं और इसके बाद खाना खाते हैं। अगर आप होली के खास दिन पर दिल्ली-एनसीआर में हैं और त्योहार का फुल मजा लेना चाहते हैं, तो 5 जगहों पर जरूर जाएं। दिल्ली की 5 जगहों पर होली पार्टी, रेन डांस, ढोल, टेस्टी स्नैक्स और खूब सारा मजा मिलेगा। चलिए इसकी पूरी डिटेल्स हम आपको बताते हैं।1- होली कार्निवाल (पंजाबी बाघ ग्राउंड) पंजाबी बाघ ग्राउंड में होली कार्निवाल लग रहा है। अगर आपको होली पर खूब धूम-धड़ाका पसंद है और आसमान को ऑर्गेनिक कलर्स से रंगना चाहते हैं, तो होली कार्निवाल में जरूर जाएं। होली कार्न...