नई दिल्ली, जून 8 -- देश के दक्षिणी हिस्से में मॉनसून की प्रगति के साथ ही दिल्ली में भी मॉनसून को लेकर संभावनाएं बढ़ती जा रही है। राजधानी दिल्ली में मॉनसून आगमन की निर्धारित तिथि 27 जून है। माना जा रहा है कि दिल्ली में 25 से 30 जून के बीच मॉनसून का आगमन हो सकता है। यानी दिल्ली में इस बार अपने निर्धारित समय के आसपास ही मॉनसून के पहुंचने के आसार हैं। हालांकि, मॉनसून की प्रगति कई बार हवाओं के धीमा पड़ने के साथ ही धीमी पड़ जाती है, इसलिए इस संबंध में अभी निश्चित होकर कुछ नहीं कहा जा सकता।दिन और रात दोनों ही तापमान में होगा इजाफा मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले तीन दिनों में दिन और रात दोनों ही तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। सोमवार को अधिकतम तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने के आसार हैं।...