नई दिल्ली, अगस्त 9 -- दिल्ली मेट्रो ने ट्रेन परिचालन की समयबद्धता और विश्वसनीयता के मामले में हांगकांग मेट्रो, पेरिस मेट्रो और न्यूयॉर्क सबवे जैसी विश्व की कुछ सबसे प्रतिष्ठित मेट्रो प्रणालियों से भी बेहतर प्रदर्शन करते हुए स्वयं को दुनिया की बेहतरीन शहरी रेल प्रणालियों में स्थापित किया है। यह उपलब्धि इसलिए भी खास है क्योंकि डीएमआरसी परिचालन प्रदर्शन को मापने के लिए अत्यंत कड़े मानदंड अपनाता है। जहां अनेक मेट्रो प्रणालियां ट्रेन के कई मिनट विलंब से पहुंचने पर ही उसे विलंबित मानती हैं, वहीं दिल्ली मेट्रो में यदि कोई ट्रेन अपने गंतव्य स्टेशन पर निर्धारित समय से 59 सेकेंड से अधिक देरी से पहुंचती है, तो उसे लेट माना जाता है। यह भी पढ़ें- मेट्रो के लाजपत नगर-साकेत कॉरिडोर पर बनेंगे छोटे स्टेशन, 3 कोच की चलेंगी ट्रेनें डीएमआरसी के प्रधान कार्यक...