नई दिल्ली, मई 5 -- राजधानी दिल्ली में रविवार देर रात आंधी के साथ हुई बारिश के कारण तापमान में 10 डिग्री तक की गिरावट आई है। इससे दिल्लीवालों भीषण गर्मी से काफी राहत मिली है। मौसम विभाग का अनुमान है कि मंगलवार को भी दिल्ली में तेज हवा के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। दिल्ली के मौसम पर इस समय एक पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव पड़ रहा है। इसके चलते तेज हवा के साथ बौछारें पड़ने जैसी मौसमी घटनाएं हो रही हैं। रविवार की रात भी इसी विक्षोभ के कारण आंधी के साथ बारिश हुई। इस दौरान हवा की अधिकतम रफ्तार 70 किलोमीटर प्रति घंटा तक रही। इस दौरान 13 मिलीमीटर बारिश भी हुई। इसका खासा असर दिल्ली के तापमान पर देखने को मिला है। अधिकतम और न्यूनतम दोनों ही तापमान में तेज गिरावट दर्ज की गई है। कई पेड़ धराशायी : रविवार देर रात आंधी-बारिश के बीच दिल्ली में कुछ पेड़ों के गि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.