Delhi Fire: अंदर आग, बाहर ताला; दिल्ली में कैसे जिंदा जल गए 21, इलाज कराने आए विदेशी भी मरे
नई दिल्ली, जून 3 -- दिल्ली के मालवीय नगर में बुधवार को भीषण अग्निकांड में 40 से ज्यादा लोग हताहत हो गए। आग में जलकर 21 लोगों की मौत हो गई तो करीब इतने ही बुरी तरह झुलसे हुए हैं। मारे गए और जख्मी लोगों में कई विदेशी भी शामिल हैं। इमारत में एक रेस्टोरेंट के अलावा ठहरने के लिए होटल भी था। बताया जा रहा है कि इमारत में ठहरे ज्यादातर लोग वे हैं जिनके परिजनों का पास में स्थित मैक्स अस्पताल में इलाज चल रहा था। बताया जा रहा है कि होटल के पास 6 कमरों का ही B2B का लाइसेंस था, लेकिन इसमें 25 से ज्यादा कमरे बनाए गए थे। इमारत से निकलने का एक ही रास्ता था। कुछ लोग बेसमेंट में भी थे। हैरानी की बात यह भी है कि लोग आग में अंदर चल रहे थे और बेसमेंट के बाहरी गेट पर ताला लगा हुआ था। कुछ लोगों ने आग की लपटों के बीच कूदकर अपनी जान बचाने की कोशिश की। यह भी पढ़ें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.