नई दिल्ली, जुलाई 12 -- Delhi Nursery Admission 2026: दिल्ली के प्राइवेट स्कूलों में अपने बच्चों के दाखिले की उम्मीद लगाए बैठे माता-पिता के लिए एक बेहद महत्वपूर्ण खबर आई है। दिल्ली सरकार के शिक्षा निदेशालय (DoE) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्राइवेट गैर-सहायता प्राप्त मान्यता प्राप्त स्कूलों की आरक्षित सीटों पर दाखिले के लिए दूसरा कंप्यूटरीकृत ड्रा सफलतापूर्वक आयोजित कर दिया है। इस पारदर्शी लॉटरी प्रक्रिया के माध्यम से कुल 8,976 छात्रों को प्रवेश स्तर की कक्षाओं (नर्सरी, केजी और कक्षा 1) में सीटें आवंटित की गई हैं। यह भी पढ़ें- DU में यूजी एडमिशन के लिए 2 लाख से अधिक आवेदन, 2022 के बाद सबसे ज्यादाखाली सीटों को भरने के लिए हुआ दूसरा ड्रा आपको बता दें कि इससे पहले पहले दौर का ड्रा 6 अप्रैल 2026 को आयोजित किया गया था। पहले राउंड के बाद जो ...