नई दिल्ली, नवम्बर 17 -- दिल्ली में शाहदरा के थाना विवेक विहार अंतर्गत आने वाले ज्वाला नगर इलाके में आज सुबह एक दो मंजिला मकान की छत गिरने से दो लोगों की मलबे में दबकर मौत हो गई और 5 लोग घायल हो गए। वहीं, कुछ लोगों के अब भी मलबे में दबे होने की आशंका है। पुलिस और दमकल विभाग के साथ ही स्थानीय लोग भी सर्च और रेक्स्यू के काम में जुटे हैं। दिल्ली फायर सर्विस से मिली जानकारी के मुताबिक, आज सुबह 10:13 बजे शाहदरा के ज्वाला नगर की गली नंबर 6 में पीर बाबा मजार के पास एक मकान ढहने की सूचना मिली थी। इसके बाद दमकल की 4 गाड़ियों को तुरंत मौके पर भेजकर रेस्क्यू और सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। अब तक 7 लोगों को रेस्क्यू किया गया है, जिनमें से दो लोगों की मौत हो चुकी है। मृतकों में तीन साल का बच्चा और 35 साल का युवक शामिल हैं। दूसरा मृतक तीन वर्षीय दिव्यांशु...