अमित झा, मार्च 24 -- Delhi Budget 2026: मंगलवार को दिल्ली विधानसभा में सीएम रेखा गुप्ता ने 103700 करोड़ रुपए का भारी-भरकम बजट पेश किया। निगम को सर्वाधिक 11666 करोड़ रुपए दिए जाएंगे। इसी तरह अन्य विभागों के लिए भी विकास कार्यों के लिए बजट का ऐलान किया। सीएम रेखा गुप्ता ने कई बड़ी घोषणाएं भी की। इसमें नवजात बच्चों के लिए अनमोल योजना शामिल है। इसके तहत 56 टेस्ट की सुविधा मिलेगी, ताकि जेनेटिक बीमारियों का समय पर पता लग सके। राजधानी दिल्ली में नवजात शिशुओं की बेहतर स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए दिल्ली की भाजपा सरकार ने 'अनमोल' योजना शुरू करने का ऐलान किया है। इस योजना के तहत 25 करोड़ रुपये का बजट रखा गया है, जिससे बच्चों में जन्म के समय होने वाली जेनेटिक और अन्य बीमारियों का समय रहते पता लगाया जा सकेगा। यह भी पढ़ें- छात्राओं को साइकिल, छात्रों को ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.