अमित झा, मार्च 24 -- Delhi Budget 2026: मंगलवार को दिल्ली विधानसभा में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बजट पेश करते हुए राजधानी के लिए 103700 करोड़ रुपये का बजट पेश किया। उन्होंने कहा कि यह बजट ग्रीन बजट की सोच पर आधारित है, जिसमें पर्यावरण संरक्षण को प्राथमिकता दी गई है और कुल बजट का 21 फीसदी हिस्सा इसी पर खर्च किया जाएगा। दिल्ली सरकार ने निगम के लिए 11666 करोड़ का ऐलान किया। इसी तरह यमुना नदी के लिए 300 करोड़ और पीडब्ल्यूडी को 5921 करोड़ रुपये दिए जाएंगे। सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली ने कई चुनौतियों के बावजूद विकास की राह पर तेजी से कदम बढ़ाए हैं। उन्होंने पिछली सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए कहा कि अब ट्रिपल इंजन सरकार के चलते दिल्ली तेजी से आगे बढ़ रही है। आर्थिक सर्वेक्षण का हवाला देते हुए उन्होंने दावा किया कि दिल्ली की विकास ...