अमित झा, मार्च 24 -- Delhi Budget 2026: दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार ने बजट में महिलाओं के लिए कई बड़े ऐलान किए। इसमें फ्री बस सेवा, ई-ऑटो परमिट और रानी हाट समेत कई घोषणाएं शामिल हैं। महिला एवं बाल विकास विभाग के लिए 7406 करोड़ रुपये का बजट रखा गया है। वहीं, महिला समृद्धि योजना के लिए 5100 करोड़ की घोषणा हुई।महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा योजना के लिए 450 करोड़ रुपये का बजट रखा गया है। सरकार ने साफ किया है कि इस योजना में किसी भी तरह का भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह भी पढ़ें- मुफ्त बिजली पर रेखा गुप्ता का बड़ा ऐलान, दिल्ली को बजट में और क्या-क्या मिला?लखपति बिटिया योजना लाडली योजना की जगह अब दिल्ली लखपति बिटिया योजना लाई गई है। इसके तहत बच्ची के जन्म से लेकर ग्रेजुएशन तक उसके खाते में पैसे जमा किए ज...