Delhi Air Pollution : दिवाली की रात दिल्ली में छाई घनी धुंध, 20 निगरानी केंद्रों पर 'गंभीर' हुई वायु गुणवत्ता
नई दिल्ली, नवम्बर 9 -- दिवाली की रात दिल्ली में धुएं और धुंध की मोटी परत छा गई। आतिशबाजी तेज होने के साथ ही सड़कों की लाइटें धुंधली पड़ गईं और कई इलाकों में धुआं फैल गया। शहर के 20 निगरानी केंद्रों पर वायु गुणवत्ता 'गंभीर' श्रेणी में पहुंच गई। रात 10 बजे दिल्ली का कुल वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 371 दर्ज किया गया। शाम होने के साथ-साथ धुंध और घनी होती गई। पटाखों से निकलने वाला धुआं सड़कों और रिहायशी इलाकों में छाया रहा। हवा में जले हुए पटाखों की गंध बनी रही। राजधानी के कई इलाकों में विजिबिलिटी कम हो गई और लोगों ने सांस लेने में परेशानी होने की शिकायत की। प्रतिबंध के बावजूद रविवार शाम दिल्ली के कई इलाकों में पटाखे जलाए गए। पीतमपुरा, बुराड़ी, मयूर विहार और लुटियंस दिल्ली के कुछ हिस्सों से आतिशबाजी की खबरें आईं।ग्रीन पटाखे जलाने की थी अनु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.