नई दिल्ली, अक्टूबर 19 -- राजधानी दिल्ली के लोगों को अब खराब श्रेणी वाली प्रदूषित हवा में सांस लेनी पड़ सकती है। प्रदूषण के पूर्वानुमान को लेकर अर्ली वार्निंग सिस्टम का अनुमान है कि सोमवार से दिल्ली की हवा समग्र तौर पर खराब श्रेणी में पहुंच सकती है। वहीं, शुक्रवार को दर्ज वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) की तुलना में रविवार को एक्यूआई दोगुने से अधिक पहुंच गया। दिल्ली की हवा में प्रदूषण का स्तर तेजी से बढ़ रहा है। बारिश की गतिविधियां थमने और हवा की रफ्तार धीमी होने के चलते प्रदूषक कण हवा में ज्यादा देर तक मौजूद रह रहे हैं। वहीं, कोई ऐसी मौसमी परिघटना फिलहाल नहीं है जो प्रदूषक कणों को तेजी से साफ कर दे। इसके चलते पिछले तीन दिनों में ही प्रदूषण के स्तर में खासा इजाफा देखने को मिला है। यह भी पढ़ें- पराली की निगरानी का दायरा छह राज्यों तक बढ़ा क...