नई दिल्ली, नवम्बर 7 -- Delhi Air Pollution: देश की राजधानी दिल्ली में प्रदूषण से फिलहाल राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है। मौसम विभाग के वायु गुणवत्ता पूर्वानुमान के अनुसार, दिल्ली में अगले तीन दिन यानी 7 से 9 नवंबर तक वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) गंभीर श्रेणी में रह सकता है। इसके बाद भी अगले छह दिनों तक हवा की गुणवत्ता गंभीर से बेहद खराब श्रेणी के बीच रहने का अनुमान है। वहीं, अगले चार दिनों तक सुबह के समय हल्के से मध्यम कोहरे की संभावना है। शुक्रवार को 22 जगहों पर AQI का स्तर चिंताजनक स्थिति में दर्ज किया गया। 6 नवंबर को भी वायु गुणवत्ता बेहद खराब श्रेणी में रही। औसत एक्यूआई शाम 4 बजे 382 दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, 8 और 9 नवंबर को प्रदूषकों के फैलाव के लिए मौसम की परिस्थितियां अनुकूल नहीं रहेंगी। 8 नवंबर को वेंटिलेशन इंडेक्स ...