Delhi Air Pollution: जहरीली हवा का कहर जारी रहेगा, 455 तक पहुंचा AQI; कब से राहत
नई दिल्ली, नवम्बर 5 -- Delhi Air Pollution: राजधानी दिल्ली में बीते छह दिनों में वायु प्रदूषण तेजी से बढ़ा है। इससे फिलहाल छह दिनों तक राहत मिलने के आसार नहीं हैं। उसके बाद इसमें कुछ सुधार देखा जा सकता है। बीते 30 अक्तूबर को चक्रवाती तूफान अर्नब के चलते दिल्ली और आसपास के इलाकों में तेज बारिश के चलते दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक 60 था। मौसम विभाग का कहना है कि कोहरे के कारण आगे हालात और बिगड़ेंगे। 30 अक्तूबर को 60 एक्यूआई के साथ हवा संतोषजनक श्रेणी में थी, लेकिन इसके बाद से ही दिल्ली में रिकॉर्ड तरीके से प्रदूषक कणों के स्तर में इजाफा हुआ है। पिछले तीन दिनों से हवा लगातार बहुत खराब श्रेणी में बनी हुई है। बुधवार को दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 377 के अंक पर रहा। एक दिन पहले यह सूचकांक 350 था। यानी 24 घंटे में सूचकांक में 27 अंकों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.