राजन शर्मा, अप्रैल 27 -- दिल्ली में शाहदरा के कृष्णा नगर में सोमवार सुबह आम आदमी पार्टी के नेता विकास बग्गा से स्कूटी सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने सोने की चेन लूट ली। बताया जाता है कि विकास और स्थानीय निवासी जुगल किशोर ने बदमाशों का पीछा किया तो अपराधियों ने उन पर पिस्तौल तान दी। बहादुरी दिखाते हुए जुगल ने कार की चाबी फेंककर बदमाश की पिस्टल नीचे गिरा दी। पीछा करने के दौरान चेन का आधा हिस्सा टूटकर गिर गया, जिसे बचाने के लिए बदमाशों ने विकास पर पत्थर फेंका और मौके से फरार हो गए। पुलिस ने पिस्टल जब्त कर ली है और सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की तलाश कर रही है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़ित विकास बग्गा अपने परिवार के साथ कृष्णा नगर में रहते हैं और वह इसी विधानसभा सीट से आप के टिकट पर चुनाव भी लड़ चुके हैं। सोमवार सुबह वह अपने बच्चे को स्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.