देहरादून, जुलाई 13 -- Dehradun News: बहादराबाद। सिडकुल थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दो युवकों को 98 पाउच देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस के अनुसार, रविवार को चेकिंग अभियान के दौरान नेहरू कॉलोनी पीठ बाजार मैदान और इंद्रलोक टेंपो स्टैंड के पास अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई की गई। इस दौरान पंकज पुत्र राजेंद्र निवासी मोहनपुर हल्दौर, जिला बिजनौर (हाल निवासी सुमन नगर, रानीपुर) तथा खिलेंद्र चौहान पुत्र दीपक कुमार निवासी कुमारपुरा हल्दौर, जिला बिजनौर (हाल निवासी अल्पस कॉलोनी, हेतमपुर) को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान दोनों के कब्जे से कुल 98 पाउच माल्टा और संतरा मार्का देशी शराब बरामद हुई। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी...