Dehradun News: 6.59 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार, सिडकुल पुलिस की कार्रवाई
देहरादून, अगस्त 25 -- Dehradun News: बहादराबाद। नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सिडकुल पुलिस ने एक युवक को 6.59 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष अजय शाह ने क्षेत्र में अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन कर कार्रवाई के निर्देश दिए थे। सोमवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने दवा चौक सिडकुल के पास घेराबंदी कर शुभम कुमार पुत्र अशोक कुमार निवासी रांगड़वाला, थाना कलियर, हरिद्वार को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 6.59 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना सिडकुल में मुकदमा एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी को आवश्यक कार्रवाई के बाद मंगलवार को न्याया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.