Dehradun News: 6 अक्टूबर को नरेंद्रनगर तहसील सभागार में आयोजित होगा तहसील दिवस
देहरादून, अक्टूबर 4 -- Dehradun News: नई टिहरी। जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल के निर्देशों के क्रम में 6 अक्टूबर 2026 को 11 बजे तहसील सभागार नरेंद्रनगर में तहसील दिवस कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। तहसील दिवस में क्षेत्रीय जनता की समस्याओं एवं शिकायतों को सुना जाएगा तथा संबंधित अधिकारियों द्वारा मौके पर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी। जिला प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों को तहसील दिवस में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने तथा प्राप्त शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए हैं। क्षेत्र की जनता से अपील की गई है कि वे अपनी समस्याओं एवं शिकायतों के समाधान के लिए तहसील दिवस में उपस्थित होकर अपनी बात रख सकते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.