Dehradun News: 55 पाउच देशी शराब के साथ युवक गिरफ्तार
देहरादून, नवम्बर 23 -- Dehradun News: विकासनगर। कोतवाली विकासनगर पुलिस ने रविवार रात अस्पताल तिराहे पर चेकिंग के दौरान बाबूगढ़ चुंगी निवासी विक्रांत (29) को 55 पाउच माल्टा मसालेदार देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ पहले भी आबकारी अधिनियम के चार मुकदमे दर्ज हैं और वह जमानत पर चल रहा है। पुलिस टीम में कांस्टेबल सौरभ सैनी और सुरेंद्र सिंह शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.