Dehradun News: 5.12 ग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार
देहरादून, नवम्बर 26 -- Dehradun News: रुड़की। ऑपरेशन प्रहार के तहत भगवानपुर पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 5.12 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार, एसएसपी हरिद्वार के निर्देश पर जिलेभर में नशा तस्करी और बिक्री करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को भगवानपुर पुलिस की टीम क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इस दौरान राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय हसनपुर मदनपुर के पास एक संदिग्ध युवक को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी में उसके कब्जे से 5.12 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी गुलरेज पुत्र शहीद निवासी कालेवाला, भगवानपुर को गिरफ्तार कर लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.