देहरादून, नवम्बर 9 -- Dehradun News: नई टिहरी। आपरेशन प्रहार के तहत टिहरी पुलिस ने एक आरोपी को अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है। मामले में आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही सुनिश्चित की गई है। पुलिस की मीडीया सेल के अनुसार एसएसपी श्वेता चौबे के निर्देशन में आपरेशन के प्रहार के तहत नशे के विरूद्ध निरंतर कार्यवाही की जा रही है। जिसके तहत थानाध्यक्ष थत्यूड़ की पुलिस टीम ने क्षेत्र में चेकिंग के दौरान बिलोन्दी पुल तिराहा, थत्यूड़ के पास से रमेश थापा (57) पुत्र पुरण सिंह थापा निवासी दांगुठा एइथन जनपद देहरादून हाल निवासी ग्राम खाद का डाण्डा थाना थत्यूड़ जनपद टिहरी गढ़वाल को 5 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ धारा 60 (1) आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। जिसके तहत आरोपी के विरुद्ध नियमानुसार वैधान...