Dehradun News: 432 प्रतिबंधित कैप्सूल के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार
देहरादून, जुलाई 18 -- Dehradun News: रुड़की। एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के तहत गंगनहर कोतवाली पुलिस ने एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मुर्गी फार्म तिराहे के पास चेकिंग के दौरान संदिग्ध युवक सुहैल (20) निवासी तेलीवाला को पकड़ लिया। तलाशी में उसके कब्जे से 432 प्रतिबंधित कैप्सूल बरामद हुए। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/22 के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया। यह जानकारी गंगनहर इंस्पेक्टर मनीभूषण श्रीवास्तव ने दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.