Dehradun News: 351 महिलाओं ने कलश धारण कर निकाली भव्य शोभायात्रा
देहरादून, सितम्बर 1 -- Dehradun News: देहरादून। धर्म की जय और विश्व कल्याण के संदेश के साथ धर्मपुर चौक स्थित प्राचीन शिव मंदिर का वार्षिक उत्सव मंगलवार को भव्य कलश एवं शोभायात्रा के साथ शुरू हुआ। 351 महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर यात्रा में सहभागिता की। यात्रा का शुभारंभ टपकेश्वर महादेव मंदिर के 108 महंत कृष्णगिरि जी महाराज, दिगंबर भरतगिरि जी महाराज और मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने धर्मध्वज सौंपकर व ध्वजारोहण कर किया। शोभायात्रा की अगुवाई 21 स्कूटी सवार दुर्गावाहिनी की बहनों ने झांसी की रानी के स्वरूप में की। 31 मोटरसाइकिल सवार शिवभक्त भी धर्मध्वज और जयघोष के साथ शामिल हुए। यात्रा में भगवान गणेश, राम-लक्ष्मण, राम दरबार, हनुमान, श्रीकृष्ण-रुक्मिणी-सुदामा और राधा-कृष्ण समेत अनेक झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। भगवान शिव की बारात में भूत-पि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.