देहरादून, अगस्त 21 -- Dehradun News: देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। शुक्रवार को श्री पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर में युवा सेवा दल की ओर से महादेव जी का भव्य श्रृंगार किया गया। इस अवसर पर करीब 20 कुंतल (2000 किलो) बर्फ से भगवान पृथ्वीनाथ महादेव का बाबा अमरनाथ बर्फानी के स्वरूप में भव्य श्रृंगार किया गया। दिगंबर दिनेश पुरी ने बताया कि मंदिर के गर्भगृह में किए गए इस विशेष श्रृंगार के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। सामूहिक श्रृंगार आरती के दौरान प्रख्यात डमरू वंदना ने वातावरण को शिवमय कर दिया। आरती के बाद श्रद्धालुओं को खीर और बिस्कुट का प्रसाद वितरित किया गया। श्रृंगार के दर्शन के लिए देर रात तक मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ रही। इस अवसर पर युवा सेवा दल के कान्हा कंसल, दिव्य गोयल, अर्णव, कार्तिक सहित,संजय कुमार गर्ग अन्य श्रद्धालु मौ...