देहरादून, जुलाई 22 -- Dehradun News: देहरादून। विकासखंड सहसपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत अम्बीवाला स्थित प्राथमिक विद्यालय भवन की हालत बेहद जर्जर हो चुकी है। जिस से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। वर्ष 1958 में बने इस स्कूल में वर्तमान में 45 गरीब परिवारों के बच्चे जान जोखिम में डालकर पढ़ने को मजबूर हैं। बरसात के मौसम में जर्जर छत व दीवारों के गिरने से बड़े हादसे की आशंका बनी हुई है। ग्राम प्रधान सुरेन्द्र सिंह नेगी ने जिलाधिकारी देहरादून को पत्र भेजकर त्वरित कार्रवाई की मांग की है। प्रधान ने बताया कि स्कूल की प्रधानाध्यापक पिछले 11 वर्षों से लगातार नया भवन बनाने का प्रस्ताव शिक्षा विभाग को भेज रही हैं, लेकिन अब तक कोई संज्ञान नहीं लिया गया है। प्रधान ने पत्र के साथ बदहाल भवन के फोटो व वीडियो भी प्रशासन को सौंपे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...