Dehradun News: 16 जुलाई को निकलेगी श्री जगन्नाथ रथ यात्रा
देहरादून, जुलाई 6 -- Dehradun News: देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। श्री राम मंदिर दीपलोक कॉलोनी एवं श्री श्री जगन्नाथ जी गुडींचा रथ यात्रा आयोजन समिति की ओर से 16 जुलाई को प्रस्तावित भगवान श्री जगन्नाथ की रथ यात्रा की तैयारियों को लेकर सोमवार को बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में शहर की विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भाग लेकर आयोजन को सफल बनाने का संकल्प लिया।समिति के मार्गदर्शक पंडित सुभाष चंद शतपथी ने बताया कि देव स्नान पूर्णिमा के बाद भगवान श्री जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा के अस्वस्थ होने की परंपरा के चलते विगत 15 दिनों से श्रद्धालु दर्शन से वंचित हैं। वैदिक मंत्रोच्चार एवं आयुर्वेदिक उपचार के बाद 14 जुलाई को भगवान के नवयौवन स्वरूप के प्रथम दिव्य दर्शन होंगे तथा सायंकाल महाआरती आयोजित की जाएगी। यह भी पढ़ें- Bhagalpur...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.