Dehradun News: 15 दिन से लापता बालक हरिद्वार में मिला, पुलिस ने दादी के सुपुर्द किया
देहरादून, अक्टूबर 1 -- Dehradun News: हरिद्वार। एएचटीयू टीम ने 15 दिन से लापता बालक को सकुशल बरामद कर परिजनों से मिलाया। मुरादाबाद निवासी बालक नाराज होकर बिना बताए घर से हरिद्वार पहुंच गया था। पुलिस ने उसे हरकी पैड़ी क्षेत्र के गंगा घाट से रेस्क्यू किया। प्रभारी निरीक्षक के निर्देश पर एएचटीयू टीम ने बालक की काउंसलिंग और आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूरी कराई। बाल कल्याण समिति हरिद्वार के समक्ष बालक को प्रस्तुत किया गया। इसके बाद वीडियो कॉल के माध्यम से परिजनों की पहचान और काउंसलिंग कराई गई। बालक के हरिद्वार में मिलने की सूचना पर उसकी बुजुर्ग दादी अपनी बेटी के साथ तत्काल यहां पहुंचीं। पोते को सकुशल देखकर दादी की आंखें भर आईं। उन्होंने हरिद्वार पुलिस का आभार जताया। पुलिस टीम ने बालक को आवश्यक प्रक्रिया के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.