Dehradun News: 14 नवंबर को रुड़की में सजेगी शायरी की महफिल
देहरादून, अक्टूबर 29 -- Dehradun News: रुड़की। अंजुमन इर्तक़ा-ए-अदब रुड़की की ओर से 14 नवंबर को अखिल भारतीय मुशायरा एवं कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। नगर निगम प्रांगण, सिविल लाइंस में आयोजित होने वाला यह कार्यक्रम रात आठ बजे शुरू होगा। कार्यक्रम को 'याद-ए-अब्दुल हकीम' नाम दिया गया है। कार्यक्रम की जानकारी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं संस्था के मुख्य संरक्षक सचिन गुप्ता और संस्था के महासचिव सिकंदर हयात गदबड़ ने पत्रकार वार्ता के दौरान दी। उन्होंने बताया कि मुशायरे में देशभर के प्रसिद्ध शायर और कवि शिरकत करेंगे। कार्यक्रम में शायरी और कविता के माध्यम से साहित्यिक संस्कृति को बढ़ावा देने के साथ ही श्रोताओं को बेहतरीन रचनाएं सुनने का अवसर मिलेगा।कार्यक्रम का उद्घाटन पूजा गुप्ता करेंगी, जबकि ई. मुजीब मलिक अध्यक्षता करेंगे। मुख्य संरक्षक सचिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.