Dehradun News: 12 देशों के प्रशासनिक अधिकारियों को किया सम्मानित
देहरादून, अक्टूबर 17 -- Dehradun News: मसूरी, संवाददाता। भारत सरकार के राष्ट्रीय सुशासन केंद्र द्वारा आयोजित शहरी सेवा प्रदायगी पर क्षमता निर्माण कार्यक्रम के अंतर्गत 12 देशों के प्रशासनिक अधिकारियों के एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को नगर पालिका परिषद मसूरी का शैक्षिक भ्रमण किया।शनिवार को नगर पालिका सभागार में पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी की अध्यक्षता में वार्ता एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। बैठक में प्रतिनिधिमंडल को पालिका की ऐतिहासिक स्थापना, कार्यप्रणाली, विकास कार्यों और नगरीय प्रशासन के विभिन्न विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई। प्रतिनिधिमंडल में पेरू, इक्वाडोर, बोत्सवाना, फिलिस्तीन, श्रीलंका, गाम्बिया, नाइजीरिया, लेबनान, केन्या, कंबोडिया, कैमरून और फिलीपींस के प्रशासनिक अधिकारी शामिल रहे। राष्ट्रीय सुशासन केंद्र की ओ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.