Dehradun News: 11 ग्राम स्मैक के साथ अमजद उर्फ बिहारी गिरफ्तार
देहरादून, सितम्बर 26 -- Dehradun News: हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को 11 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से इलेक्ट्रॉनिक तराजू, मोबाइल फोन और 1100 रुपये भी बरामद हुए हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी स्मैक को छोटे-छोटे हिस्सों में तौलकर बेचता था। पुलिस के मुताबिक, बीती रात दरोगा विपिन कुमार पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। आंबेडकर चौक के पास आदर्श इंटर कॉलेज के सामने एक युवक पुलिस टीम को देखकर भागने लगा। पुलिस ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से पारदर्शी पन्नी में भूरे रंग का पदार्थ मिला। पूछताछ में युवक ने इसे स्मैक बताया। नारकोटिक्स ड्रग किट से जांच करने पर पदार्थ प्रथम दृष्टया स्मैक पाया गया।बरामद स्मैक का पन्नी समेत वजन 11.63 ग्राम और पन्नी हटा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.