Dehradun News: 'हरित दून' के संकल्प के साथ एमडीडीए लगाएगा एक लाख पौधे
देहरादून, जुलाई 16 -- Dehradun News: देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। उत्तराखंड के लोकपर्व हरेला एमडीडीए ने पर्यावरण संरक्षण के लिए बड़ा अभियान शुरू किया है। कैनाल रोड स्थित चिड़ोवाली क्षेत्र से 'हरित दून अभियान' की शुरुआत करते हुए एमडीडीए ने अगले एक वर्ष में एक लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है।अभियान का शुभारंभ करते हुए एमडीडीए के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा कि हम केवल पेड़ नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों का भविष्य लगा रहे हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि दूनवासी इस अभियान को जनआंदोलन बनाएंगे। इस दौरान विभिन्न प्रजातियों के छायादार, फलदार और औषधीय पौधे लगाए गए। तेजी से बढ़ते शहरीकरण के बीच दून के पर्यावरणीय संतुलन को मजबूत करने के लिए यह पहल की गई है। यह भी पढ़ें- Dehradun News: हरेला पर्व पर बिशंम्बर सहाय ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन में हुआ पौधरोपण ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.