Dehradun News: भाजपा सरकार की नीतियों से त्रस्त होकर दर्जनों लोगों ने थामा कांग्रेस का हाथ
देहरादून, जुलाई 13 -- Dehradun News: साहिया। चकराता विधानसभा के अंतर्गत कालसी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा ग्रीन व्यू होटल, बाड़वाला में एक भव्य कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिरकत की, जहां चकराता विधायक प्रीतम सिंह ने भाजपा सरकार पर तीखे हमले करते हुए आगामी 2027 विधानसभा चुनावों के लिए कार्यकर्ताओं में जोश भरा। सम्मेलन के दौरान भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों से नाराज होकर विभिन्न गांवों के दर्जनों लोगों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी में शामिल होने वालों में खत कोरू के चिट्टाड़, खत फहटाड़ के लखस्यार व मुन्शी गांव, खत विशायल के जडाना और हरिपुर सहित कई क्षेत्रों के निवासी शामिल हैं। विधायक प्रीतम सिंह ने इन सभी का पार्टी का अंगवस्त्र व माला पहनाकर स्वागत किया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.