Dehradun News: होटल रिव्यू और क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर 18.50 लाख की साइबर ठगी
देहरादून, जुलाई 13 -- Dehradun News: साइबर ठगों ने ऑनलाइन पार्ट टाइम नौकरी और क्रिप्टो ट्रेडिंग का लालच दे अमन विहार निवासी ललित बोरा से 18.50 लाख रुपये ठग लिए। तहरीर पर रविवार को रायपुर थाना पुलिस ने अज्ञात साइबर ठगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ठगों ने बेहद सुनियोजित तरीके से पीड़ित को अपने जाल में फंसाया। सबसे पहले एक विदेशी व्हाट्सएप नंबर से संपर्क कर खुद को पिन स्टॉर्म वीवर्क कंपनी का प्रतिनिधि बताया गया और होटल रिव्यू का आसान काम दिया गया। विश्वास जीतने के लिए शुरुआती रिव्यू के बदले पीड़ित के बैंक खाते में यूपीआई से छोटी-छोटी रकम भेजी गई। भरोसा बनने के बाद ठगों ने पीड़ित को टेलीग्राम ग्रुप से जोड़ा और टास्क का पैटर्न बदल दिया। पीड़ित को एक फर्जी ट्रेडिंग वेबसाइट बिटगेट पर रजिस्टर कराकर क्रिप्टो ट्रेडिंग कराई गई। ट्रे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.