देहरादून, अक्टूबर 16 -- Dehradun News: मसूरी। संवाददाता लाइब्रेरी स्थित एक होटल में रात्रि गेट व किचन में ताला लगाए जाने पर होटल में कार्यरत कर्मियों ने हंगामा किया। कर्मचारियों ने विरोध कर धरना प्रदर्शन किया। होटल कर्मियों का आरोप है कि होटल लीज पर चले जाने पर नये लीजर ने कर्मचारियों के साथ अभद्र व्यवहार किया।

कर्मचारियों ने किया विरोध और धरना शुक्रवार को सुबह करीब 8 बजे होटल कर्मचारी लाइब्रेरी स्थित एक होटल में रोजाना की तरह काम करने पहुंचे।यहां गेट पर ताला लगा मिला। साथी कर्मचारियों को सूचना दी जिसके बाद पता चला कि किचन पर भी ताला लगा है।होटल के25 कर्मचारियों ने इसका विरोध कर धरना दिया। होटल में कार्यरत कर्मचारियों मनोज और राम प्रसाद का कहना था कि वह होटल में काफी समय से कार्य कर रहे हैं। रात को किसी ने किचन व मेन गेट पर ताला लगा दिया...