देहरादून, अगस्त 29 -- Dehradun News: मसूरी, संवाददाता।  मसूरी स्पोटर्स एसोसिएशन के तत्वाधान में राष्ट्रीय खेल दिवस पर आयोजित मेजर ध्यानचंद स्मृति सिक्स ए साइड हॉकी प्रतियोगिता में सीनियर बालिका में स्टील प्लांट भिलाई, सीनियर बालक में रॉक ब्लू क्लब, जूनियर बालिका में एमपीएस, जूनियर बालक में एमपीएस बी, सब जूनियर बालक में एमपीएस ने बाजी मारी।मसूरी पब्लिक स्कूल के मैदान में आयोजित सीनियर बालिका में खालसा क्लब कोलकाता व स्टील प्लांट भिलाई के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। निर्धारित समय में कोई भी टीम गोल नहीं कर पाई जिसके बाद पेनाल्टी शूट आउट में स्टील प्लांट भिलाई ने खालसा कोलकाता को 4-3 से हराकर खिताब कब्जाया। वहीं सीनियर बालक में रॉक ब्लू क्लब ने मफलिंक्स एमपीएस को 3-0 से हराकर खिताब कब्जाया। यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय खेल दिवस : प्राथमिक विद्यालय दोहली ...