Dehradun News: हिमाचल से चरस लाकर दून में बेचने वाला आरोपी गिरफ्तार
देहरादून, अक्टूबर 19 -- Dehradun News: देहरादून। नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस ने हरिद्वार बाईपास रोड पर निलाया हिल्स के पास से 362 ग्राम चरस बरामद कर हिमाचल प्रदेश निवासी आरोपी को गिरफ्तार किया है। इंस्पेक्टर देवेंद्र चौहान ने बताया कि रविवार शाम चेकिंग के दौरान पकड़े गए आरोपी की पहचान 26 वर्षीय विक्रांत निवासी धारा, कुल्लू, हिमाचल प्रदेश के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह हिमाचल से सस्ते दाम पर चरस लाकर देहरादून में ऊंचे दामों पर बेचता था। आरोपी पहले भी हिमाचल के हमीरपुर से नशा तस्करी में जेल जा चुका है। पुलिस ने उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.