Dehradun News: हाईवे की सर्विस लेन पर गन्ने से भरा ओवरलोड ट्रक पलटा, दो कारें ट्रक के नीचे दबीं, टला बड़ा हादसा
देहरादून, नवम्बर 20 -- Dehradun News: हरिद्वार। कनखल कोतवाली क्षेत्र में जहान्वी डेल होटल के सामने गुरुवार देर रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। नेशनल हाईवे की सर्विस रोड पर गन्नों से भरा ओवरलोड ट्रक अचानक पलट गया। हादसे में ट्रक की चपेट में आने से दो कारें उसके नीचे दब गईं। हरियाणा नंबर की कार ट्रक के नीचे पूरी तरह दब गई। गनीमत रही कि इस कार में हादसे के समय कोई सवार नहीं था। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और राहत बचाव कार्य शुरू किया जानकारी के अनुसार इस समय शुगर मिलों का पेराई सत्र शुरू हो गया है। बड़ी संख्या में किसान गन्ने की फसल लेकर शुगर मिल पहुंच रहे हैं। देर रात गन्नों से भरा एक ओवरलोड ट्रक हरिद्वार में हाईवे की सर्विस लेन से गुजर रहा था। प्रेमनगर तिराहे के पास होटल जान्हवी डेल के सामने अचानक से ट्रक चालक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.