देहरादून, जुलाई 31 -- Dehradun News: देहरादून,वरिष्ठ संवाददाता। नगर आयुक्त आलोक कुमार पांडेय ने शुक्रवार को हर्रावाला स्थित रिसोर्स रिकवरी केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने यहां संचालित वैज्ञानिक कचरा प्रबंधन व्यवस्था का अवलोकन करते हुए इसे शहर के लिए आदर्श मॉडल बताया और निर्देश दिए कि अन्य वार्डों में भी इसी तर्ज पर आधुनिक स्वच्छता केंद्र विकसित किए जाएं।निरीक्षण के दौरान वेस्ट वॉरियर्स के प्रतिनिधि नवीन कुमार सडाना ने बताया कि वार्ड-97 से प्रतिमाह करीब 25 मीट्रिक टन सूखा, 30 मीट्रिक टन गीला और 5 मीट्रिक टन घरेलू हानिकारक कचरा अलग-अलग एकत्र कर केंद्र में वैज्ञानिक तरीके से प्रसंस्कृत किया जाता है। इससे पर्यावरण संरक्षण के साथ संसाधनों का पुनः उपयोग भी सुनिश्चित हो रहा है। नगर आयुक्त ने कहा कि स्वच्छ देहरादून का लक्ष्य तभी पूरा होगा, जब न...