Dehradun News: हरेला पर सिद्धपुरम कॉलोनी में ओएनजीसी की ओर से लगाए गए 40 पौधे
देहरादून, जुलाई 10 -- Dehradun News: देहरादून। हरेला पर्व एवं स्वच्छता पखवाड़ा-2026 के तहत हर्रावाला के लक्ष्मणसिद्ध मंदिर रोड स्थित सिद्धपुरम में ओएनजीसी के सहयोग से डेवलपमेंट फाउंडेशन ने वृक्षारोपण अभियान चलाया। अभियान के दौरान जामुन, शीशम, आंवला और धौरी सहित 40 देशी प्रजातियों के पौधे लगाए गए। पौधारोपण से पहले क्षेत्र की साफ-सफाई कर झाड़ियां और कचरा हटाया गया तथा गड्ढों में जैविक कम्पोस्ट डाला गया। फाउंडेशन की निदेशिका प्रगति सडाना ने कहा कि हरेला प्रकृति संरक्षण का संकल्प लेने का पर्व है। अभियान में पराशक्ति संस्था, स्वयंसेवकों और स्थानीय लोगों ने भी भागीदारी की। यह भी पढ़ें- Dehradun News: दून के कई क्षेत्रों में पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित यह भी पढ़ें- Siddhart Nagar News: पौधरोपण महाभियान की तैयारियों पर हुआ मंथन
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.