Dehradun News: हरेला पर डीबीएस पीजी कॉलेज में पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
देहरादून, जुलाई 16 -- Dehradun News: देहरादून। हरेला पर्व के अवसर पर संरक्षण सामाजिक कल्याण समिति की ओर से डीबीएस पीजी कॉलेज परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान छायादार और फलदार प्रजातियों के विभिन्न पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में संस्था के पदाधिकारियों के साथ महाविद्यालय के प्राचार्य, शिक्षक और छात्रों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। संस्था की ओर से छात्रों को पर्यावरण संरक्षण, पौधों की उपयोगिता और उनके संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। वक्ताओं ने कहा कि पौधारोपण के साथ उनकी नियमित देखभाल भी उतनी ही आवश्यक है, तभी हरित पर्यावरण का लक्ष्य पूरा हो सकेगा। संस्था की अध्यक्ष लक्ष्मी मिश्रा, उपाध्यक्ष ऋचा नौटियाल, सचिव आरती मलासी, सदस्य शीला चौहान तथा डीबीएस पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अनिल पाल सहित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.