Dehradun News: हरेला पर आर्यन ग्रुप एनजीओ की 'क्लीन ग्रीन वॉक-20', 101 पौधों का रोपण
देहरादून, जुलाई 16 -- Dehradun News: देहरादून। हरेला पर्व के अवसर पर आर्यन ग्रुप एनजीओ की ओर से गुरुवार को राजपुर स्थित बावड़ी शिव मंदिर परिसर में "क्लीन ग्रीन वॉक-20" का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत स्वयंसेवकों ने स्वच्छता अभियान चलाकर मार्ग में फैला कचरा एकत्र किया और लोगों को पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता का संदेश दिया। इसके साथ ही 101 फलदार एवं फूलदार पौधों का रोपण भी किया गया। आर्यन ग्रुप के प्रेसिडेंट एवं फाउंडर फैज़ी अलीम खान ने बताया कि कार्यक्रम उस ऐतिहासिक स्थल पर आयोजित किया गया, जहां मान्यता के अनुसार स्वामी विवेकानंद ने वर्षों पहले तपस्या की थी। उन्होंने कहा कि फलदार वृक्ष लगाए जाने से बंदरों को प्राकृतिक रूप से भोजन उपलब्ध होगा, जिससे उनके रिहायशी क्षेत्रों में आने की संभावना कम होगी। यह भी पढ़ें- हरेला पर आईएमए के डॉक्ट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.