देहरादून, जुलाई 22 -- Dehradun News: देहरादून। हरेला पर्व के अवसर पर श्री कुमाऊं मित्र मंडल और ओखला उत्थान समिति ने पौधरोपण किया। मंगलवार को मंडल परिसर में पौधरोपण में मुख्य अतिथि रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ ने पौधरोपण कर पर्यावरण को बचाने का और पौधों की देखभाल का संकल्प लिया। इसके साथ ही उन्होंने बच्चों और बुजुर्गो के लिए सुंदर पार्क निर्माण कराने का आश्वासन भी दिया। इस दौरान समिति से एनएस बिस्ट, दुर्गा बिष्ट, सुनीता रावत,बीना जोशी, जानकी उप्रेती, ललित जोशी और प्रेमा भट्ट समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...