Dehradun News: हरेला पर्व पर गोर्खाली सुधार सभा ने लिया 500 पौधे लगाने का संकल्प
देहरादून, जुलाई 16 -- Dehradun News: देहरादून। प्रकृति व पर्यावरण के संरक्षण और संवर्धन के लिए गोर्खाली सुधार सभा ने फलदार पौधे लगाएं। गुरुवार को कार्यक्रम के दौरान सभा के अध्यक्ष पदम सिंह थापा ने बताया कि प्रधानमंत्री के एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधे लगाए गए। कहा कि ग्लोबल वार्मिंग के चलते इस वर्ष देहरादून में भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। इसलिए सभा ने अधिक से अधिक पेड़ लगाने का यह संकल्प लेकर सभी 46 शाखाओं में 500 पौधे वृक्षारोपण अभियान का आवाह्न किया गया है। इस मौके पर सभा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजन क्षेत्री, सचिव मधुसूदन शर्मा, महामंत्री गोपाल क्षेत्री, प्रभा शाह, शंकर थापा, बालकृष्ण बराल, पूर्णिमा प्रधान, विमला थापा, कविता गुरूंग, सुनीता सैनी, अनिता सोनी, आकाश गुरूंग, दीपक थापा आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Dehradun News: ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.