देहरादून, अगस्त 9 -- Dehradun News: हरेला और हरियाली तीज के रंग में रंगे कार्यक्रम में महिलाओं ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। रमानी ए सोशल सोसायटी एवं उत्तराखंड ग्रामीण बैंक के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत शिव-पार्वती की आराधना से हुई। मेहंदी प्रतियोगिता में महक प्रथम, आयुषी द्वितीय और वंशिका तृतीय रहीं। वहीं, फायरलेस कुकिंग में स्वाति ने पहला, कंचन ने दूसरा और आकृति ने तीसरा स्थान हासिल किया। मुख्य अतिथि उत्तराखंड ग्रामीण बैंक की प्रबंधक भारती नौडियाल रहीं। मंजू सक्सेना ने कुशल संचालन से कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। संस्था की वरिष्ठ संरक्षक सरस्वती, अध्यक्ष वंदना श्रीवास्तव सहित अन्य सदस्य मौजूद रहीं। यह भी पढ़ें- Champawat News: चम्पावत मुख्यालय में मची सावन उत्सव की धूम

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...