Dehradun News: हरियाली तीज महोत्सव में महिलाओं ने बिखेरे सावन के रंग
देहरादून, अगस्त 13 -- Dehradun News: रुड़की। जनपदीय ब्राह्मण सभा महिला प्रकोष्ठ की ओर से ब्लू सफायर होटल में हरियाली तीज महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। महिलाओं ने सावन गीत, नृत्य, भजन, गेम्स और कैटवॉक में प्रतिभा दिखाई। हरे परिधानों, मेहंदी और चूड़ियों से कार्यक्रम का माहौल तीजमय नजर आया। 'मिस तीज' प्रतियोगिता में शिवानी कुश विजेता रहीं। अध्यक्ष श्रद्धा हिंदू ने कहा कि तीज महिलाओं के प्रेम, सौहार्द और सांस्कृतिक परंपराओं का पर्व है। कार्यक्रम को सफल बनाने में उषा गांधी, मधु शर्मा, बबीता शर्मा, श्वेता गौड़ समेत महिला प्रकोष्ठ की कार्यकारिणी ने सहयोग किया। यह भी पढ़ें- Rampur News: रामपुर लेडीज क्लब ने धूमधाम से मनाया तीज उत्सव यह भी पढ़ें- महिलाओं को संस्कृति, खेती और आजीविका की मुख्य ध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.